पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

Support us By Sharing

डीग 19 सितंबर|भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र व प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के सघन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी हेमराज मीणा के मुख्य आतिथ्य में डीग में स्थानिय खण्डेलवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कि गई।

इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभाग प्रभारी हेमराज मीणा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर हेमराज मीणा ने डीग एवं अऊ में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कैम्पेन करते हुए सदस्यता अभियान की जानकारी ली ।और कार्यकर्त्ताओं से अधिकाधिक सदस्य जोड़ने की अपील की। संभाग प्रभारी मीणा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व में प्रदेश, जिला, बूथ और शक्ति केन्द्र के स्तर पर जगह जगह सदस्यता अभियान चलाये जा रहे हैं। सदस्यता अभियान में राजस्थान में सवा सौ करोड़ सदस्य बनाने हैं। तथा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान जगदीश अजान,नगर परिषद सभापति निरंजन लाल टकसालिया,नगरपरिषद पार्षद राहुल लवानियाँ,ग्रामीण मंडलध्यक्ष तारा सिंह सिनसिनवार ,बृजबिहारी जादौन,दाऊ दयाल नसवारिया,जगदीश टकसालिया, राजेन्द्र खण्डेलवाल,गौरव सौनी,तुषार कौशिक,छैल बिहारी खण्डेलवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!