कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मिले पार्टी कार्यकर्ता, संगठन गतिविधियों के संबंध में की चर्चा 

Support us By Sharing

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मिले पार्टी कार्यकर्ता, संगठन गतिविधियों के संबंध में की चर्चा

सूरौठ। करौली जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि एआईसीसी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सूरौठ एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को आराध्य देव गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को ज्ञापन भी सौंपा।

Pramod Tiwari


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!