कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज डूंगरपुर बांसवाड़ा का माँ फुलई निज मंदिर पुनर्वास कॉलोनी का पाटोत्सव एवं सामूहिक ढूंढोतसव कार्यक्रम पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा में आयोजित हुआ। समाज के कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सुनील सोनी ने बताया की सर्वप्रथम ढूंढोत्सव परिवार द्वारा माताजी का पूजन किया गया। जिसके पश्चात माताजी के गर्भ गृह में प्रतिमा पूजन एवं प्रतिमा गणगुटी में स्थापित कर आरती लाभ हितेश को पुत्र सोहनलाल को सोनी भीलूड़ा द्वारा की गई। पांच चांदी के छत्र को माताजी मंदिर मे पूजन महेश कुमार सोनी पुत्र सुखलाल सोनी सज्जनगढ़ द्वारा किया गया। कुल देवी माताजी मंदिर में हवन का लाभ मोहित सोनी पुत्र गणेशलाल सोनी बागीदौरा द्वारा प्राप्त किया गया। प्रथम अश्व धर्म ध्वजा के साथ नगर भ्रमण साहिल जी सोनी पुत्र पंकज सोनी पुनर्वास कॉलोनी, द्वितीय अश्व धर्म ध्वजा के साथ नगर भ्रमण युवराज सोनी पुत्र ललित सोनी पुनर्वास कॉलोनी ने बोली के माध्यम से प्राप्त किया। प्रथम चंवर दिलीप सोनी पुत्र नानूलाल सोनी बांसवाड़ा, द्वितीय चंवर लोकेश सोनी पुत्र गेबीलाल सोनी बागीदाैरा तृतीय चंवर वीरेंद्र जी सोनी पुत्र राजमल सोनी अरथूना चतुर्थ चंवर कांतिलाल सोनी पुत्र फूलचंद जी सोनी पुनर्वास कॉलोनी एवं महाआरती धर्मलाभ चाहत सोनी एवं तुषार सोनी पुत्र अशोक सोनी अरथूना द्वारा बोली के माध्यम से प्राप्त किया। गणगुटी में स्थापित माताजी की प्रतिमा का जुलुस माताजी मंदिर से होकर बस स्टेण्ड तक धार्मिक गरबो एवं भजनो पर समाजजन नाचते गाते हुवे निकला। सामूहिक ढूंढोत्सव के तहत मितांश सोनी पुत्र हर्षित सोनी बागीदौरा, केयूर सोनी पुत्र धवल सोनी बागीदौरा,विहा सोनी पुत्री अभिषेक सोनी भीलूड़ा, जियांश सोनी पुत्र हार्दिक सोनी बागीदौरा का ढूंढोत्सव कार्यक्रम होगा। इस मौके पर समाज अध्यक्ष राजमल सोनी अरथूना, सचिव उत्तम स्वर्णकार नौगामा, कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सुनील सोनी भीलूड़ा, उपाध्यक्ष बसंतलाल सोनी बागीदौरा, सह सचिव महेश कुमार सोनी सज्जनगढ़, उपकोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार सोनी पुनर्वास कॉलोनी, संरक्षक मंडल सदस्य सुंदरलाल स्वर्णकार डडुका, इंदरलाल सोनी अरथूना, डॉक्टर ललित स्वर्णकार पुनर्वास कॉलोनी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नवनीत सोनी बागीदौरा, सचिव दर्पण स्वर्णकार नौगामा, कोषाध्यक्ष यश सोनी अरथूना सहित समस्त समाजजन उपस्थित रहे।