नदबई, 13 जनवरी। नौ सूत्रीय मांग पूर्ण नही होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नदबई पटवार संघ ने कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। वही, मांग पूर्ण नही होने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इससे पहले जिलाध्यक्ष आकाश सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक दौरान पटवार संघ सदस्यों ने ९ सूत्रीय मांग पूर्ण नही होने पर प्रदेश सरकार पर राजस्वकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। बाद में पटवार संघ सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। वही, मांग पूर्ण नही होने तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विष्णु भातरा, महाराज सिंह, गजब सिंह, धर्मेन्द्र मीना, गोपेश शर्मा, खैमसिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।