झूलेलाल मन्दिर में मनाया पौष बड़ा पर्व


झूलेलाल मन्दिर में मनाया पौष बड़ा पर्व

भीलवाड़ा शनिवार 30दिसम्बर,2023। स्थानीय शाम की सब्जी मण्डी के झूलेलाल साहेब सनातन मन्दिर में शनिवार को पौष बड़ा का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
पूज्य झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान के प्रवक्ता मूलचंद बहरवानी ने बताया कि मन्दिर में
पण्डित दशरथ मेहता ने पौष बड़ा के उपलक्ष में निर्मित कई व्यंजनों का भगवान झूलेलाल व मां भगवती को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
प्रसाद वितरण के बाद में भव्य संगीतमय सुन्दर काण्ड का भी आयोजन किया गया।
अंत में महाआरती व पल्लव प्रसाद कर सभी को शुभकामनाएं दी गई।
इन सभी कार्यक्रमों में पार्षद आरती शेखावत, महेंद्र शर्मा, जगदीश टेलर, राम कन्या सोनी, लता माली, लक्ष्मी सूवालका, मनोज गोपलानी, धर्म वीर पूनिया, नवीन झन्वर, वरिष्ठ सिन्धी समाजसेवी हेमनदास भोजवानी, हरीश राजवानी, विजय निहालानी, राजेन्द्र सिंह शेखावत, दीपक शर्मा, जगदीश सुवाल्का, हितेश रामचन्दानी, दीपक प्रजापत,भगवती लाल लद्ढा सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  टीकम चंद बोहरा होंगे जिले के नए कलेक्टर, शाहपुरा कलेक्टर डॉ मंजू का हुआ तबादला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now