शरद पूर्णिमा पर लोगों ने लगाई नगर परिक्रमा


शरद पूर्णिमा पर लोगों ने लगाई नगर परिक्रमा

कामां। कामां में शरद पूर्णिमा के अवसर पर कस्बां सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिला पुरूषों ने बीती रात को बड़ी संख्या में नगर परिक्रमा लगाई गई। हजारों महिला व पुरुषों ने ढोलक झांझ मंझीरों की धुन पर भजन गाते हुए कामां कस्बे के चारों ओर नगर परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अबकी बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिरों के पट बंद रहे। जिसके चलते मन्दिर देवालयों में ठाकुर जी के दर्शन नहीं हो सके। और ना ही मंदिरों मे प्रसाद वितरण किया गया। हजारों की संख्या में नगर परिक्रमा करने वाले लोगों को रास्तों में अंधेरा पसरा होने से भारी परेशानियों का सामना करना पडा। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का शरद पूर्णिमा पर लगने वाली नगर परिक्रमा पर कोई ध्यान नही दिया गया।


यह भी पढ़ें :  लाला वाले कुंडे में तैरता मिला एक युवक का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now