चैतन्य नव देवियों के दर्शन को उमड़े लोग


हलैना, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केंद्र वैर द्वारा खाटू श्याम मंदिर पर चैतन्य नौ देवियों की झांकी का आयोजन ब्र. कु. गीता बहन की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवियों की आरती करके की गई। ब्र. कु. संस्कृति बहन ने स्वागत किया। ब्र. कु. गीता बहन ने देवियों का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि देवियों को शिव शक्ति कहा जाता है। शिव की तपस्या करने से उन्हें शक्ति प्राप्त हुई उस शक्ति के द्वारा ही उन्होंने असुरों पर विजय प्राप्त की। हम सब भी परमात्मा को याद करें जिससे अंदर छुपे असुरों पर विजय पा सकें। नौ दिन के अनुसार सभी देवियों को सजाया गया एवं अंत में भी देवियों की आरती करके प्रोग्राम सम्पन्न किया। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंघल जी,रामकुमार शर्मा, हरिओम एवं अन्य माताएँ बहनें भाई मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  बड़लियास के ग्रामीण भीलवाड़ा कलेक्टर से मिले, सौपा ज्ञापन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now