अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व भारतीय नारीवाद का प्रतिनिधित्व


एसआरपीजी महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से जयन्ती समारोह आयोजन

नदबई, 4 सितम्बर।कस्बे के एसआरपीजी महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपाध्यक्ष प्रोफेसर सतीश त्रिगुणायत के मुख्य आथित्य में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर चर्चा करते हुए जन्मदिन को अखिल भारतीयस्तर पर मनाने का निर्णय लिया।
इससे पहले प्रबंधक अजय कटारा ने समारोह में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विशिष्ठ अतिथि सह-विभाग संयोजक प्रोफेसर योगेन्द्र भानू व जिला प्रचार प्रमुख प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह सिनसिनवार का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती को का आहृवान किया। सह-विभाग संयोजक प्रोफेसर योगेन्द्र भानू ने अहिल्याबाई को भारतीय नारीवाद का प्रतिनियुक्त बताते हुए उनके मागदर्शन पर चलने को कहा। जबकि, प्रबंधक अजय कटारा ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने व राष्ट्रवाद को लेकर समाज परिवर्तन में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। समारोह में नदबई महाविद्यालय प्राचार्य अशोक शर्मा, संयोजक डॉँ मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  सांसद रंजीता कोली ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now