सवाई माधोपुर 2 फरवरी। वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित हुए 41 वें भव्य दीक्षांत समारोह में सवाई माधोपुर ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी प्रज्ञा गौतम को पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि उनके अंग्रेजी शोध रिप्रेजेंटेशन आफ नेचर – ह्यूमन रिलेशनशिप इन आशीष त्रिपाठीज शिवाट्रिलोजी टॉपिक में किए गए शोध पर प्रदान की गई।
डॉक्टर प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा सवाई माधोपुर स्थित सेंटपॉल स्कूल से हुई, तत्पश्चात अंग्रेजी विषय में स्नातक- स्नातकोत्तर एवं पीएचडी तक की शिक्षा निरंतर वनस्थली विद्यापीठ से अर्जित की। इस अवसर पर डॉक्टर प्रज्ञा को समाज एवं परिवार का नाम रोशन कर डॉक्टरेट उपाधि अर्जित करने पर उनके पिता डॉ पुरुषोत्तम गौतम एवं माता ममता गौतम सहित सभी परिवारजनों शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक अभिनंदन कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। प्रज्ञा के पिता पुरुषोत्तम गौतम ने इस सफलता के लिए कहा की महिला सशक्तिकरण का बड़ा आधार बालिका शिक्षा है। वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है जहां महिला शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए। बालिका शिक्षा स्वयं को नहीं बल्कि दो परिवारो को शिक्षित करती है।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।