घोटिया आम्बा में नव वर्ष पर बांटे गुड़ धनिया और चटक
कुशलगढ़| बांसवाड़ा शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से रविवार को नव सम्वत्सर पर घोटिया आम्बा मेले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। साथ ही गुड़, धनिया व चटक वितरित कर मुँह मीठा करवाया गया। पांडवों की तपस्थली रही घोटिया आम्बा तीर्थ पर बांसवाड़ा जिले के सबसे बड़े मेले में चैत्र प्रतिपदा पर हुए इस कर्यक्रम के मुख्य अतिथि बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी रहे। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री धन्नालाल खांट एवं बागीदौरा ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल मईड़ा एवं समाजसेवी मणिलाल रावत रहे। इस मौके पर पवन पाटीदार, अशोक पाटीदार, अशोक डामोर, गणेशलाल पाटीदार, मोहनलाल हुवोर, मदनलाल मईड़ा, अशोक निनामा, राजेश भगोरा, राजेन्द्र पाटीदार, लक्ष्मण दायमा, शेरसिंह गरासिया ने मेले में आनेवाले लोगों का बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन विकेश पाटीदार ने किया। आभार हेमन्त जोशी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या शारीरिक शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर बिना जूते पहिने मेले में आये सेवा निवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नाहरसिंह डोडियार का विशेष अभिनन्दन किया गया।