सवाई माधोपुर 27 अप्रैल। दिगंबर जैन सेवामंडल चमत्कार आलनपुर के सौजन्य से रविवार को रेलवे परिसर स्थित आरएमएस. एवं टूयरिस्ट कार्यालय के बाहर प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेन्द्र मीना स्टेशन अधीक्षक थे। विशिष्ट अतिथि रमेश चंद खोलवाल व रोहिताश स्टेशन उपअधीक्षक, मनोज कुमार उप निरीक्षक आरपीएफ., जे.डी.खान पर्यटन विभाग प्रतिनिधि, सेवामंडल संरक्षक डॉ.शिखर चंद जैन, मोहनलाल कासलीवाल व लालचंद पांड्या थे।
सेवा मंडल अध्यक्ष लाड़ली प्रसाद बाकलीवाल, महामंत्री गौरव बज व कोषाध्यक्ष अरुण गोधा सहित प्रबुद्ध लोगो ने अतिथियों का तिलक लगा, माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर भाव भीना अभिनंदन किया। पुनीत कार्य के प्रारंभ में अतिथियों ने चमत्कार मंदिर के पंडित आशीष जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद फीता खोलकर एवं अपने हाथों से लोगों को जल पिलाकर प्याऊ का शुभारंभ किया। साथ ही इस मौके पर यात्रियों व मौजूद लोगों को शर्बत पिलाया गया।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि प्याऊ पर सुबह 8.30 से सांय 6.30 बजे तक निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सेवामंडल निदेशक हरसीलाल जैन श्रीमाल ने किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।