पी एल मीना ने ग्रहण किया प्राचार्य का पदभार


बामनवास 3 जुलाई। उपखंड के बरनाला कस्बे स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद पर पी एल मीना ने एक जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालते ही मीणा ने एकलव्य बिधालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मीना केंद्रीय विद्यालय संगठन में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। समाज सेवा के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन से त्यागपत्र देकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बरनाला में प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें 17 देसी विदेशी भाषाओं की जानकारी है और आओ सीखें के दुनिया की गिनती प्रोजेक्ट चला रहे हैं। जिसके माध्यम से बच्चे दुनिया की विदेशी भाषाओं में गिनती सीख रहे हैं।


यह भी पढ़ें :  डीएलबी निदेशक ने अन्नपूर्णा रसोई और आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now