एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन 


सवाई माधोपुर,3 अगस्त। मेरा युवा भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार के मार्गनिर्देशन में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गंगापुर सिटी के बीना सॉफ्ट एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता व वाय पास स्थित देवनारायण मन्दिर परिसर में वृक्षा रोपण किया गयाl जिसके तहत नीम, वेल्पत्र, गुलमोहर, अशोक, शीशम, फूल अन्य छाया दार के वृक्ष लगाए गए। रिजुल गर्ग ने बताया की सभी युवाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लियाl अथिति संस्था से शिक्षाविद आसिफ व इमरान ने कार्यक्रम मे कहा एक पेड़ हमारे जीवन को साकार करता है और प्रकृति को हरियाली देता हैl इन्ही से हमें हवा वायु जैसी शक्ति प्रदान होती हैं l इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को संविधान के प्रस्तावना की एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। युवाओं ने चित्रकला प्रतियोगिता मे भी भाग लिया जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l माय भारत के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है जिसमें युवाओं द्वारा स्थानीय लोगों को नए पेड लगाने एवं पुराने पौधों को बचाने का संदेश दिया जा रहा है। हर व्यक्ति को एक पेड़ अपनी माता के नाम लगाने एवं उसे संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम मे रिजुल गर्ग, खेमराज गुप्ता, मंडल सदस्य राहुल जागा, देव गुर्जर, बलवीर गुर्जर, शिवम, नेत्रपाल, विमल सहित कई युवा शामिल हुए l


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now