सवाई माधोपुर, 11 जून। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत बुधवार को जिले में उप वन संरक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान हरियालों राजस्थान की पूर्व तैयारियों हेतु वन विभाग द्वारा गड़ढ़ें खोदना सीसीटी, एसजीटी कार्य, वन क्षेत्र में विधमान जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना आदि जल संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य किए गए। साथ ही बौंली में लाखनपुर घाटी, मझीला, ककराला वन क्षेत्र, टटवाड़ा वन सहित कुल 13 चयनित स्थानों पर सांकेतिक बीजारोपण एवं पौधारोपण का कार्य भी किया गया।
उप वन संरक्षक सुनील कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा वार्षिक वन्यजीव गणना का कार्य भी किया जा रहा है जिसका प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश की विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों की वर्तमान संख्या का सटीक आंकलन करना है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।