सवाई माधोपुर 10 नवम्बर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप जिला सवाई माधोपुर की ओर से रविवार 10 नवम्बर को निमली स्थित सीता माता वन क्षेत्र में मिशन प्लास्टिक पॉलिथीन अभियान संरक्षक विनोद कुमावत आर्टिस्ट के नेतृत्व में चलाया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी रामबाबू कुमावत ने बताया कि सीता माता वन क्षेत्र में काफी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथीन होने के कारण ग्रुप की ओर से यह निर्णय लिया गया कि लगातार सात रविवार को यहां पर मिशन प्लास्टिक पॉलिथीन अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। एक घंटे तक चले अभियान में काफी मात्रा में प्लास्टिक पोलीथीन एकत्रित कर वन क्षेत्र से बाहर लाकर नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि ग्रुप के माध्यम से निस्वार्थ भाव से पिछले कई वर्षों से वन क्षेत्र में मिशन प्लास्टिक पॉलिथीन अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है जिससे लोग जागरुक भी हो रहे है। स्थानीय ग्रामवासियों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया और इस स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाने का आग्रह किया।
इस दौरान सचिव राजेश सैनी, गोरधन सैनी, मुकेश मीना जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा सवाई माधोपुर, कमलेश योगी मेंबर नीमली खुर्द, रमेश योगी, राजेश शर्मा वनकर्मी सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।