भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाया एकजुटता का संकल्प


निजी आवास पर डहरा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

नदबई, 17 नवम्बर।क्षेत्र के गांव डहरा में मंडल प्रभारी व पूर्व जिला मंत्री करतार सिंह डागुर की अध्यक्षता में डहरा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩे का आहृवान करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होने का संकल्प दिलाया। इससे पहले मंडल प्रभारी करतार सिंह व अध्यक्ष अनिल कुमार ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। बाद में उपस्थित अतिथियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को जागरुक करते हुए पार्टी से जोडऩे का आहृवान किया। बैठक में प्रवक्ता कृष्णवीर गादौली, दाताराम सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, मूलाराम हवलदार, सुरेन्द्र लखनपुर, जगमोहन कटारा, भूरी सिंह शाहपुर आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक बोले राज्य सरकार के लचर कानून व्यवस्था से गई बेकसूर की जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now