पीएमश्री के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण


इन्द्रगढ़ 24 जनवरी। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रगढ़ के छात्र-छात्राओं को अन्य विद्यालयों के साथ साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत लाखेरी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गरमपुरा, डीएवी विद्यालय लाखेरी का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया।
इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को नवीन जानकारी, शिक्षा में नवाचार आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। 20 छात्र छात्राओं के दल को प्रधानाचार्य रामस्वरूप वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दल के साथ विद्यालय से प्रधानाचार्य रामस्वरूप वर्मा, उप प्राचार्य मोहनलाल मीणा, व्याख्याता तनुजा कुमारी, प्रयोगशाला सहायक पवन बैरागी एवं शहरयार बैग रवाना हुए।


यह भी पढ़ें :  काव्य गोष्ठी का आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now