योगेश्वरी जनहिताय सेवायतन संस्थान सज्जनगढ़ में आज पोक्सो तथा गरिमा कार्यक्रम का आयोजन

Support us By Sharing

योगेश्वरी जनहिताय सेवायतन संस्थान सज्जनगढ़ में आज पोक्सो तथा गरिमा कार्यक्रम का आयोजन

कुशलगढ, बांसवाड़ा।अरूण जोशी ब्यूरो चीफ। योगेश्वरी जनहिताय सेवायतन संस्थान सज्जनगढ़ में आज पोक्सो तथा गरिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक श्री रूपसिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि थानेदार सज्जनगढ़ देवीलाल तथा स्थानीय प्राचार्य डॉ.राजेश खज्जा की अध्यक्षता में पोक्सो तथा गरिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपाधीक्षक महोदयने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट की संपूर्ण जानकारी दी तथा साथ में उन्हें जीवन में सफल होने के पांच मूल मंत्र – शिक्षा,संयम, अनुशासन,कर्तव्य, शिष्टाचार की जीवन में महत्ता के बारे में बताया। उन्हों ने बताया कि महाविद्यालय स्तर के जो छात्र-छात्राओं हैं। उन्हें बड़ी सावधानी से शिक्षा अर्जित करनी चाहिए।आज के इस वैज्ञानिक युग में है हमें शिक्षा,अनुशासन, संयम बरतने की आवश्यकता है। तभी हमारे जीवन की गाड़ी कर्तव्य के सही मार्ग पर चल सकती है।उपाधीक्षक राठौड़ ने बताया कि हमें वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए और हेलमेट पहनकर बाईक को चलना चाहिए। तभी हम दुर्घटना से बच सकते हैं। सज्जनगढ़ थाना अधिकारीने अपने वक्तव्य में समस्त छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना है और अगर मार्ग में कोई दुर्घटना हो जाती है तो बिना भयभीत हुए हमें सबसे पहले उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचना है। दुर्घटना स्थल पर आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप सुरक्षित उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाए और पुलिस प्रशासन को जानकारी दें।फिर आपके इस कार्य हेतु पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन आपको उचित इनाम भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान रोहित के सपने लघु फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को तथा स्टाफ को बताई गयी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य खज्जा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीसिंह ने किया। ये जानकारी राजेश कुमार खज्जा प्राचार्य योगेश्वरी जन हिताय सेवा यतन संस्थान सज्जनगढ़ ने दी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!