एसीपी बारा व थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
प्रयागराज। देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर-हर पर फहराया जाए। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरूक किया। शंकरगढ़ पुलिस ने नगर वासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।आजादी के अमृत महोत्सव पर शंकरगढ़ पुलिस प्रशासन ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाला सभी पुलिस के जवानों के हाथों में तिरंगा था वंदे मातरम का नारा लगाते हुए आजादी के जुनून में झूम रहे थे।तिरंगा यात्रा में व्यापारी व सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा की अगुवाई एसीपी बारा संतलाल सरोज कर रहे थे। थाना प्रभारी शंकरगढ़ ओम प्रकाश, उप निरीक्षक के के पांडे, उप निरीक्षक नवीन सिंह समेत सभी पुलिस के जवान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।