प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेमरा रानीगंज रेलवे पावर प्लांट के पीछे जोरवट पुल ट्रैक के पास दो युगल जोड़ी ने 8.30 बजे सुबह दिन बुधवार को लगभग बरगढ़ की तरफ से आते हुएं जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूद पड़े जिनकी मौके पर ही मौत हो गई तथा बाडी अस्त-व्यस्त हो गई। हादसा ऐसा दर्दनाक था की शरीर के चीथड़े उड़ गए।यह बेहद बुरी घटना देख आसपास के लोग जानकारी के बाद दंग रह गए। जिसमें लड़की की उम्र लगभग तीस वर्ष आंकी गई तथा लड़के की उम्र बत्तीस वर्ष तक आकी गई।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी तथा शंकरगढ़ थाने को दी जानकारी पर मौके पर पहुंचे शंकरगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वैशाली, एवं पावर प्लांट चौंकी इंचार्ज अभिनव उपाध्याय एवं फोर्स जहां इनके द्वारा जानकारी ली कि यह घटना कैसे घटी तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आस पास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले ये लोग यहां टहल रहे थे,परन्तु न जाने क्या कारण था कि चलतीं ट्रेन के आगे दोनों कूद पड़े जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।यहां तक कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों से पहचान कराई तो कोई भी व्यक्ति नहीं पहचान पाया।पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात बताते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की छानबीन कर रही हैं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।