गांव नाहरौली के पास बाइक स्लिप होने से पुलिसकर्मी हुआ घायल


गांव नाहरौली के पास बाइक स्लिप होने से पुलिसकर्मी हुआ घायल

डीग 2 जनवरी – डीग के गांव नाहरौली के पास मंगलवार की दोपहर एक पुलिसकर्मी की बाइक स्लिप हो जाने से बाइक सवार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष जो की जनूथर थाने पर तैनात हैं। पुलिसकर्मी जनूथर थाने से गांव शीशवाडा आया हुआ था।तभी शीशवाडा गांव से लौटते समय गांव नाहरौली के पास बाइक स्लिप होने से पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।गंभीर हालत होने के चलते भरतपुर आरबीएम चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है।
फोटो कैप्शन – चिकित्सालय में उपचार कराता घायल पुलिसकर्मी


यह भी पढ़ें :  मेवाड़ के पैंथर को संरक्षण प्रदान किया जाए- विधायक अशोक कोठारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now