गरीब कल्याण,सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान बनी -राजमणि कोल
विधान सभा कोरावं मे आयोजित प्रेस वार्ता मे विधायक राजमणि ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया
प्रयागराज। राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण,सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर आज संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है उक्त बाते शनिवार को प्रयागराज के कोंराव विधानसभा मे भाजपा द्धारा आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कही और आगें बताया कि 2014 में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि विकास सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी हो ताकि सरकार की सभी योजनाओ का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके। विधायक ने कहा 2004-2014 भारत की विकास यात्रा में ये 10 साल देश को कमजोर किया और एक कमजोर नेतृत्व का दंश संपूर्ण देश ने झेला,रिमोट कंट्रोल वाली सरकार कैसे चलती थी,ये बात किसी से छिपी नही है। इन दस सालों में रिमोट से चलने वाली सरकार ने एक भ्रष्ट परिवार की चाटुकारिता में देश का बहुत नुकसान किया।
इन 10 वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था कहा जाने लगा,कमरतोड़ महंगाई और गिरते विकास-दर ने देश के आत्मविश्वास को कमज़ोर किया जिसके परिणामस्वरूप 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता की बागडोर सौंप दी। पिछले नौ वर्षो के कार्यकाल में देश के किसानो और गरीबो के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। युवाओ को नए अवसर प्राप्त हुए,महिलाओ तथा श्रमिको को सम्मान मिला। अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए और समाज के अंतिम आदमी तक सरकारी योजनाओ का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जन-धन खाते खोले गए परिणामस्वरूप आज गरीब जरूरतमंद व्यक्ति बिचौलिए के चंगुल से मुक्त होकर अपना पूरा हक पा रहा है। विधायक राजमणि कोल ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख को देखकर दुश्मन देश की घबराहट की याद दिलाते हुए कहा आज भारत की पहचान एक शक्तिसंपन्न देश के रूप में हो रही है।
कृषि से जुड़े विषय, पिछडी़ सरकारो मे भ्रष्टाचार,प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के तहत 3 करोड़ से ज्यादा पक्के घरो का निर्माण, महिलाओ को मालिकाना हक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 11 करोड़ किसानो को उनके बैंक अकाउंट्स में 6,000 रूपए सालाना भेजा जा रहा है। गेंहू पर 775 रूपए और चावल पर 730 रूपए एमएसपी की बढ़ोत्तरी की गई है। 2014 के पहले जहां किसानो की मासिक आय 6,426 रूपए थी आज बढ़कर 10,248 रूपए हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.5 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओ को ससम्मान जीने का अधिकार दिया गया। 23 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियाँ सृजित की गई। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओ,सुकन्या समृद्धि योजना के साथ कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने का प्रयास,भारत दुनिया के दिग्गज देशो के सम्मेलन G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। कालेधन के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा गया।रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन हो रहा है। मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय को सही अर्थो में परिभाषित कर एक सभ्य समाज का निर्माण किया और भेदभाव रहित समाज में आम जनमानस के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया। 2024 मे एक बार पुनः जनता मोदी को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है इस बार एतिहासिक विजय पुनः होगी। प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने करते हुए पत्रकारो का स्वागत मंच परिचय व आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी,जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल,ज्ञान नारायण कन्नौजिया,अश्वनी यादव,अनिल मिश्रा,रामकृष्ण बबुआन,संतरा देवी,मुकेश पांडेय,रामराज सिंह,राम आसरे शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
R. D. Diwedi

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.