डाकघर बेटियो दे रहा है उज्जवल भविष्य की सौगात


सवाई माधोपुर 21 सितम्बर। डाक विभाग द्वारा सवाई माधोपुर मंडल में सुकन्या समृद्धि योजना का महाअभियान चल रहा है।
डाक अधीक्षक राजबीर शंखवार ने बताया की अभी सवाई माधोपुर मंडल के गंगापुर सिटी हिंडौन डाकघर, करौली के सभी उपडाकघर तहसील मुख्यालय ग्रामीण स्तर शाखा डाकघरो में कैंप लगाकर सुकन्या समृद्धि के खाते खोले जा रहे है। जिसमे बालिका की उम्र 0 से 10 वर्ष तक निर्धारित की गयी है और कम से कम 250 रूपए की राशि से खाता खोला जा रहा है। वर्तमान में इस पर ब्याज दर 8.2 है, ग्राहक इस खाते में किसी भी डाकघर से राशि जमा करा सकते है और इस खाते को भारत में किसी भी डाकघर में ट्रांसफर कराने की सुविधा है। यह आभियान 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। जिसमे सवाई माधोपुर मंडल में दस हजार खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। डाक विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर खाते खोल रहे जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कई संस्था से संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाने आहवान किया गया।
गुरुवार को प्रधान डाकघर कार्यालय में बाबूलाल मीना पोस्टमास्टर द्वारा बालिका प्रेक्षा शर्मा का खाता खोलकर पासबुक सौंपी गई। इस दौरान नवल जाट सहायक पोस्ट मास्टर, पिंटू शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बालिका के पिता सौरभ शर्मा ने विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की इस अभियान की सराहना करते हुए डाक विभाग के समस्त अधिकारियो का आभार जताया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now