18वीं करणपुर पदयात्रा के पोस्टर का किया विमोचन


18वीं करणपुर पदयात्रा के पोस्टर का किया विमोचन
समिति ने माता रानी के भक्तो से किया पदयात्रा में शामिल होने का आह्वाहन

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा।  30 अगस्त। मां गुमानो बीजासणी देवी सेवा समिति करणपुर वाली के तत्वाधान में हर साल जाने वाली पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति उपाध्यक्ष महेश शर्मा पत्रकार ने बताया कि 22 सितम्बर को पदयात्रा सीताराम जी के मंदिर से दोपहर 1 बजे माता रानी की पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाडो के साथ रवाना होगी। समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने के लिए मातारानी के भक्तो से निरन्तर सम्र्पक कर रहे है। उसी संदर्भ में पदयात्रा पोस्टर का विमोचन मुख्य यात्रा संयोजक महेश शर्मा, पप्पू गुरू, ब्रहमानंद गुप्ता, राजेन्द्र खिडखिडा, हरिकेश पटवारी, दिनेश चूडी, धर्मेन्द्र राजावत, दिनेश जीरोता, पूरण गुप्ता सहित काफी संख्या में माता रानी के सानिध्य में किया गया। मुख्य यात्रा संयोजक महेश शर्मा ने मातारानी के सभी भक्तो से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

पोस्टर का विमोचन करते समिति पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now