महाशिवरात्रि पर श्री जागेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी का पोस्टर विमोचन


बड़ोदिया, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। आगामी 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़ोदिया नगरी में पहली बार भव्य श्री जागेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी । समाज सेवी विनोद पानेरी ने बताया कि श्री जागेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में उक्त विराट आयोजन हेतु डॉ स्वामी विवेकानंद महाराज के संत सानिध्य में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेवा संस्था,श्री जागेश्वर युवा मंडल एवं सर्व सनातन हिंदू समाज के द्वारा आयोजन का श्री गणेश करते हुए आगामी कार्यक्रम के लिए पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया इस अवसर पर डॉ स्वामी विवेकानंद महाराज ने सर्व सनातन हिंदू समाज को तन मन धन से सहयोग का आह्वान करते हुए बताया कि श्री जागेश्वर महादेव युवा मंडल के तत्वावधान में मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से ही फलाहार महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा और शाम को 4 बजे से विराट श्री जागेश्वर महादेव की शाही सवारी को पूरे नगर में बड़ी ही धूम धाम से निकाला जाएगा जिसमें आकर्षक महादेव की झांकियां साज सज्जा, अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए आशुतोष महादेव मंदिर प्रांगण में सामूहिक महाआरती कि जाएगी तत्पश्चात श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर रात्रिकालीन हवनात्मक लघुरुद्र एवं चार प्रहारों की महापूजा कर ब्रह्म मुहूर्त में पुनः महाआरती कर आयोजन का समापन किया जाएगा इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेवा संस्था के सचिव उमेश जोशी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समस्त धार्मिक आयोजनों में सनातनी एकता को मजबूत करते हुए हम सभी को संगठित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तभी जाकर सनातन धर्म मजबूत बनेगा । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सोलंकी,श्री लक्ष्मीनारायण सेवा संस्था के अध्यक्ष रणछोड़ सोलंकी, कोषाध्यक्ष, अशोक पंचाल, समाजसेवी मनोहर सुथार,कमलेश बुनकर, आशीष कलाल,अर्जुन सोलंकी,परमेश्वर सुथार,नरेश पाठक, योगेश कलाल, रणछोड़ मालिवाड आदि एवं श्री लक्ष्मीनारायण सेवा संस्था, श्री जागेश्वर महादेव युवा मंडल एवं सर्व सनातन हिंदू समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार युवा मंडल के धैर्य जोशी व राजसिंह बारोड ने माना।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now