ध्वजारोहण कर मुख्य बाजार में बैण्ड-बाजे से निकली प्रभात फेरी


प्रजापिता ब्रहृमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर 89 वां त्रिमूर्ती शिव महोत्सव

नदबई।ओम शांति प्रजापिता ब्रहृमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केन्द्र पर 89 वां त्रिमूर्ती शिव जयन्ती समारोह आयोजित हुआ। जिसका शुभारम्भ सौमाया सिंह व नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने विधिवत पूजा अर्चना के बीच ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले बैण्ड-बाजे के बीच मुख्य बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का मुख्य बाजार में जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया।
बाद में सौमाया सिंह ने ब्रहृमकुमारी संस्था के सामाजिक सरोकारों पर चर्चा करते हुए परमात्मा शिव को निराकार बताया। वही, बुराईयों का त्याग करते हुए श्रद्वालुओं को धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान आकर्षक झांकियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्राओं ने महिलाओं को जागरुक करते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आहृवान किया। बाद में विधिवत पूजा अर्चना कर श्रद्वालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान अग्रवाल समाज अध्यक्ष दामोदर, ब्रहृमकुमारी प्रीति बहन, शिवानी बहन, उपसेवा केन्द्र संचालिका संतोष बहन, सुरेश चौधरी, मानसिंह, रामकिशन, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  3 सितम्बर को जयपुर में होगा ब्राह्मणों का महासंगम, राजस्थान के 51 हजार बूथों से विप्रबंधु होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now