जल संरक्षण के लिए कस्बे में निकाली प्रभात फेरी


महिलाओं ने जल संरक्षण के कस्बे वासियों को बताऐ उपाय

रेलवे स्टेशन से लेकर नगर पालिका तक महिलाओं ने जल बचाओ के नारों से दी सीख

नदबई| राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशन में 5 जून से 20 जून तक चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत रविवार को नगर पालिका नदबई द्वारा एक जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना एवं गंगा सहित अन्य जल स्रोतों की शुद्धता और सततता सुनिश्चित करना है।

प्रभात फेरी की शुरुआत रेलवे स्टेशन नदबई से की गई, जिसे अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फेरी सिंधी तिराहा, कुम्हेर तिराहा होते हुए नगर पालिका कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई।

इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाएं हाथों में जल संरक्षण से संबंधित तख्तियां एवं बैनर लेकर “जल बचाओ, जीवन बचाओ”, “बूंद-बूंद से सागर बने, चलो जल बचाएं हम सब मिलके”, “वृक्ष लगाएं, जल बचाएं” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहीं थीं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, महिला समूह, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now