प्रभूलाल सैनी व गोठवाल ने गांवो में निकाली रैलियां


प्रभूलाल सैनी व गोठवाल ने गांवो में निकाली रैलियां

शिवाड़ 22 जुलाई। कस्बे में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी व उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल ने नहीं सहेगा राजस्थान की सफलता के लिए रैली निकालकर व चैपाल में चर्चा कर कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार खुलेआम अपराध बेलगाम तुष्टीकरण ने छीनी जाने, रुका विकास जन जन परेशान बदहाल होता किसान, पेपर लीक से युवा परेशान, झूठे वादों की सरकार के खिलाफ क्षेत्र में शंखनाद कर राजस्थान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश एस सी युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, महामंत्री सुशील जैन, सरपंच हरिराम, सरपंच रामविलास, भरत सिंह भेडोला सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। टापूर, शिवाड़, डेकवा, चैनपुरा पंचायतों में चैपाल रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी व जितेंद्र गोठवाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में भोले बाबा के दरबार पहुंचकर चैखट पर ढोक लगाकर पूजा अर्चना कर पार्टी वह स्वयं के लिए भोले से मन्नत मांगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now