प्रधानाचार्य बने प्रमेंद्र कुमार कौशिक ने संभाला कार्यभार 


सूरौठ। गांव बाई जट्ट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य पद से पदोन्नति हो कर प्रधानाचार्य बने प्रमेंद्र कुमार कौशिक ने स्थानीय विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। पी ई ई ओ रहीमुद्दीन खान व शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा ने बताया माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर के आदेशानुसार प्रमेंद्र कुमार कौशिक ने उप प्रधानाचार्य पद से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने पर स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान, व्याख्याता देवेंद्र सिंह भागोड़, बनी सिंह मीणा, पालन सिंह गंधार, वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल मीणा, राजेंद्र प्रसाद मीणा, नीतू शर्मा, चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह धीरावत, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश चंद्र भागोड, श्रीलाल माली, तेज सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र कुमार भागोड, विद्या देवी शर्मा आदि ने प्रधानाचार्य बने कौशिक का भव्य सम्मान किया।


यह भी पढ़ें :  जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री की यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now