प्रमोद तिवाड़ी श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के सूरौठ तहसील अध्यक्ष नियुक्त 


सूरौठ। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के करौली जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने संगठन के सूरौठ तहसील अध्यक्ष के पद पर कस्बे निवासी प्रमोद तिवाड़ी को नियुक्त किया। सूरौठ तहसील अध्यक्ष के पद पर प्रमोद तिवाड़ी की यह नियुक्ति राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुनील पीढ़ी एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पचौरी की सहमति से की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने नवनियुक्त सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी को जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा करौली जिले की बालघाट तहसील अध्यक्ष पद पर सुमेर चंद शर्मा व हिंडौन तहसील अध्यक्ष पद पर पंकज अवस्थी को एवं श्री महावीर जी तहसील अध्यक्ष पद पर विनोद बोहरा को नियुक्त किया है।


यह भी पढ़ें :  चौधरी अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में खेलेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now