सवाई माधोपुर 20 फरवरी। जिले के नागो की झोंपड़ी गांव में भगवान देवनारायणजी के नवीन मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर एडवोकेट ने कहा कि हमारे समाज और संस्कृति के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जिन्होंने अपने दिव्य कार्यों और लोककल्याणकारी नीतियों से समाज को सत्य, न्याय और धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उनके उपदेशों में प्रेम, करुणा और परोपकार की भावना निहित है। हमें चाहिए कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सत्य एवं धर्म की राह पर चलकर समाज को एक नई दिशा दें। गुर्जर समाज अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं में सुदृढ़ है। हमें सदैव सौहार्द और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति सवाई माधोपुर की पूर्व उप प्रधान राम भजन गुर्जर, बोली पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान प्रतिनिधि प्यार सिंह गुर्जर, रिटायर्ड तहसीलदार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, ग्राम पंचायत के सरपंच रामराज गुर्जर, संचालन करता बहादुर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। साथ ही गांव का नाम नागो की झोपड़ी से बदल कर सर्वसम्मति से देव धाम नगर रखा गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।