सवाई माधोपुर 21 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के अध्यक्ष डॉ पद्माकर कुमार द्विवेदी व राष्ट्रीय सचिव संतोष तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिवचरण शर्मा की अनुशंसा पर व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पुष्पेन्द्र शर्मा व संभाग अध्यक्षा डॉ शिवानी शर्मा भरतपुर संभाग की अनुशंसा पर प्रीति जैमिनी को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर राजस्थान के पद पर मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन राजस्थान शिवचरण शर्मा ने बताया कि इनकी नियुक्ति से सवाईमाधोपुर जिले में बालिकाओं को व महिलाओं को आत्मनिर्भर व उनके चहुंमुखी विकास में अपना रचनात्मक अमूल्य योगदान मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन राजस्थान की ओर रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने प्रीति जैमिनी को संभाग अध्यक्षा डॉ शिवानी शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने तथा जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये। इस दौरान प्रीति को गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
शिवानी ने बताया कि संगठन के माध्यम से समाज की लड़कियों को शिक्षा से जोड़ना आत्मरक्षा रक्षा के गुरु, उद्योग, आत्मनिर्भर, सहित महिला को जोड़ना इत्यादि कार्य किये जायेगे। छोटी बालिकाओं को शिक्षा उद्योग राज्य और केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जायेगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।