प्रेम विश्नोई राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला ने भीलवाड़ा के प्रेम विश्नोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व में प्रेम विश्नोई संगठन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त थे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला ने बताया की संगठन की कार्य गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान प्रदेश को चार भागों में विभाजित कर राजस्थान में चार प्रदेश अध्यक्ष संगठन का कार्य संभालेंगे। वर्तमान में विक्रम सिंह गोगावत भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त है। बिश्नोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से भीलवाड़ा के पदाधिकारीयो में हर्ष व्याप्त हैं। जिलाध्यक्ष रतनलाल आचार्य ने भीलवाड़ा से प्रेम विश्नोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह झाला का आभार जताया।


यह भी पढ़ें :  जिला कलक्टर ने किया गंगापुर अस्पताल का औचक निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now