सर्व पितृ तर्पण पूजन कार्य क्रम हेतु तैयारी बैठक


सर्व पितृ तर्पण पूजन कार्य क्रम हेतु तैयारी बैठक

बांसवाड़ा|विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की बैठक का आयोजन त्रयंबकेश्वेर मन्दिर स्थित अखंड अन्न क्षेत्र मे की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि संरक्षक मंडल सचिव ललित कुमार जोशी विशिष्ट अतिथि आचार्य राकेश जोशी,महिला जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य, नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने की। बैठक मे आगामी 14 ओक्टोबर को सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर आयोजित तर्पण और पूजन कार्यक्रम के बारे मे विचार विमर्श किया गया उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार बताये।आचार्य राकेश जोशी ने पूजन सामग्री और तर्पण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया की ठीक 2 बजे तर्पण पूजन आचार्य हर्षवर्धन जी के निर्देशन मे प्रारंभ होगा। बैठक मे जिम्मेदारिया भी तय की गई। अमित शुक्ला, ईश्वर दास वैष्णव, सुभाष पंड्या, प्रज्ञेश पंड्या को पंजीयन के लिए अधिकृत किया। पूजन सामग्री की व्यवस्था के लिए हरिप्रसाद जी मेहता, जिला महामंत्री ग्रामीण नवनीत त्रिवेदी, नगर उपाध्याक्ष राम शंकर जोशी, अशोक पुरोहित, लोकेश आचार्य को जिम्मेदारी दी गई। अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कीर्ति आचार्य, बरखा जोशी, सपना व्यास , पिंकी, विनीता राणा ने ली। भोजन व्यवस्था मे के के शुक्ला जी, कैलाश जोशी, जिला महामंत्री जनक भट्ट, प्रदीप शर्मा, ललित मोहन जोशी सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, हरिप्रसाद मेहता, ललित जोशी लल्लू भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री जनक भट्ट ने किया और आभार नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव ने माना। अंत मे सामूहिक शांति पाठ द्वारा समापन किया। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now