101 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर, लिमथान में श्री विष्णु अनुष्ठान 30 से


बांसवाड़ा| श्री परशुराम एवं श्री कृष्ण धाम लिमथान पर प्रस्तावित 101 कुण्डीय श्रीविष्णु महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। पौराणिक तीर्थ पर प्रस्तावित इस विराट आयोजन को लेकर सर्व सनातन समाज में उत्साह बना हुआ है। सर्व समाज के सहयोग से विप्र फाउंडेशन के संयोजन में होनेवाले आयोजन में सभी यजमान तैयार हो चुके हैं। कार्यक्रम संयोजक विनोद पानेरी ने बताया कि परशुराम मन्दिर पर शिखर स्थापना चौबीसा ब्राह्मण समाज लिमथान द्वारा की जाएगी। श्री कृष्ण मंदिर पर देहाती आदिवासी समाज लिमथान के पंचों द्वारा शिखर स्थापना की जाएगी। परशुराम मन्दिर पर कीर्ति स्थापना बांसवाड़ा प्रधान बलवीर रावत एवं कृष्ण मंदिर पर कीर्ति स्थापना सियापुर सरपंच विट्ठल डामोर नांदिया के द्वारा की जाएगी। सोमवार को आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी रहे।अध्यक्षता महायज्ञ के संरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज बड़ोदिया ने की। इस मौके पर हेमेन्द्र जोशी, कल्याण मुखिया सलिया, राजेंद्र जोशी, मनोज चौबीसा, राजेश चौबीसा, जतिन जोशी, लक्ष्मी व्यास सहित यजमान मण्डल सहयोग में जुटा हुआ है। परशुराम सेवा संस्थान के संयोजक महेश जोशी नवागांव ने बताया कि कुण्ड की खुदाई का कार्य प्रवटेंग पटेल नांदिया के नेतृत्व में कई जा रही है। 30 अप्रेल को श्री परशुराम जयंती से 2 मई श्री शंकराचार्य जयंती तक चलने वाले महायज्ञ के लिए गांव-गांव में जन सम्पर्क किया जा रहा है। विशाल गंगाजल कलश यात्रा के लिए प्रधान कलश जयश्री सोनी घाटोल यजमान रहेंगी। इधर सालिया, बड़ोदिया, सुरवानिया, करजी, चोखला, बांसवाड़ा, इटाउवा, नवागांव, ठिकरिया, सागडोद, बोरवट, नांदिया सहित जिले के विभिन्न गांवों में जन सम्पर्क किया जा रहा है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now