पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां हुई प्रारंभ


लगने लगा डोम, 28 फरवरी से होगा भव्य आयोजन

कामां। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामा के तत्वाधान में जैन आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 28 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां कोट ऊपर स्थित कामसेन स्टेडियम में प्रारंभ हो गई। जयपुर से आए टेंट का डोम लगना प्रारम्भ हुआ तो जैन समाज भी तैयारियों में जुट गया।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि सात दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रथम गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी की जन्म भूमि पर 27 फरवरी को मेहंदी हल्दी कार्यक्रम से प्रारंभ हो जाएगा। 28 फरवरी से पंचकल्याणक की मूल क्रियाएं घटयात्रा,झंडारोहण,पांडाल उद्धघाटन के साथ पण्डित महावीर प्रसाद शास्त्री गींगला सलूम्बर के निर्देशन में प्रारम्भ होगा। 1 मार्च को जन्माभिषेक का भव्य जुलूस कामां के विभिन्न मार्गो से निकाला जाएगा तो वहीं अनेकों झांकियां,बैंड,बुग्गी,हाथियों पर विराजमान इंद्र आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे।


यह भी पढ़ें :  श्री राम मंदिर में कात्यानी माता की सजाई झांकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now