जयपुर 25 फरवरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशों पर पर्यटन विभाग अब राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए मोबइल ऐप तैयार करवा रहा है। वहीं जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट को विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में प्रस्तुतिकरण दिया गया।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ऐसा ऑनलाइन ऐप तैयार किया जिससे राजस्थान आने वाले पर्यटक ऐप के माध्यम से सभी तरह की पर्यटन सूचनाएं प्राप्त कर सके साथ ही पर्यटन सम्बंधित मदद भी प्राप्त कर सके।
दिया कुमारी ने जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में विरासत म्यूजियम बनाने के लिए प्रस्तुतिकरण देखने के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की राजस्थान की विरासत कलाओं, कलाकृतियों और कलाकारों को इस विरासत म्यूजियम के माध्यम से संरक्षण दिया जाए। वहीं आम जन और पर्यटक राजस्थान की अनूठी कलासंस्कृति से परिचित हो सके।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग से सम्बंधित बजट घोषणाओं पर बिंदुवार चर्चा कर उनके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध पालना सुनिश्चित की जाए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।