गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गंगापुर शहर में 22 मई 2025 गुरुवार को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन को लेकर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा जिला संयोजक मनोज बंसल, विधानसभा संयोजक शिवरतन अग्रवाल, शिक्षाविद भाजपा नेता डॉ.हेमंत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया के समस्त ब्यूरो चीफ, संवाददाताओं को गंगापुर शहर में विभिन्न सामाजिक धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षिक संगठनों की सहयोग से गुरुवार को सांयकाल 4:00 बजे से भव्य लवाजमे के साथ निकाली जाने वाली विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा की
व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यों शहर के समस्त आमजन, महिलाओं पुरुषों, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का विनम्रतापूर्वक आव्हान किया गया। उक्त प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि यात्रा का शुभारंभ शहर के हृदयस्थल श्रीसीताराम जी मंदिर प्रांगण से कचहरी रोड, थाना के सामने से नेहरु पार्क, देवी स्टोर चौराहा होते हुए चौपड़ बाजार, कैलाश टॉकीज से सीधे जामा मस्जिद, फब्बारा चौक से पुनः श्रीसीताराम जी के मंदिर पर सामाजिक धार्मिक संगठन के माध्यम से अल्पाहार के साथ विशाल तिरंगा शोर्य का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में उपस्थित उपस्थित सभी गणमान्यजनों द्वारा शहर के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संगठनो, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों महिला, पुरुषों, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया गया। यात्रा के विधानसभा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि उक्त विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा में डीजे की धुन पर देशभक्ति गानों के साथ प्रथम पंक्ति में भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी, स्काउट गाइड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हाथ में लेकर पूर्ण भावना के साथ अनुशासन पूर्ण तरीके से विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा में आगे बढ़ते हुए शोभा बढ़ाएंगे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।