राष्ट्र निर्माण के संकल्प व टीम को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किए प्रधानमंत्री मोदी -विभव नाथ भारती

Support us By Sharing

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को यमुनानगर के 20 मंडल व 1433 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना

प्रयागराज। मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर भोपाल में देश भर से गए हजारो अल्पकालिक विस्तारको एवं 10 लाख बूथों पर लगभग 15 हजार मण्डलो से बड़े-बड़े एलईडी टीवी,सोशल मीडिया, मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से देश के जुडे 3 करोड़ लगभग कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प व नई टीम को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। भाजपा यमुनानगर जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने यमुनानगर मे जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी को जिले का संयोजक बनाकर सभी मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करवाएं।
मंगलवार को नारीबारी बाजार मे मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल के आवास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने दर्जनों कार्यकर्ताओं संग बड़ी एलईडी टीवी पर कार्यक्रम को देखने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मान और प्रधानमंत्री मंत्री द्वारा सीधा संवाद स्थापित होता है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मूलमंत्र को अपनाने का आग्रह किया।
इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं को भी कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी नारीबारी में मोदी के संवाद कार्यक्रम को सुना और बताया कि यमुनानगर के 20 मंडलों व 1433 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी सहित सभी विधायक, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि अलग-अलग मंडलों में मुख्य अतिथि बनाएं गए थे। दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह, जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल,मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल,पंकज पांडेय,अशोक मिश्र,शरद गुप्ता,रत्नाकर सिंह,धर्मराज पाल,देवेन्द्र मिश्र, अशोक सिंह, विकास शुक्ला,विजय बहादुर सिंह,पृथ्वीराज साहू,बसंत लाल गुप्ता,सत्यम शुक्ला, गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि रहे। मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल ने जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती का अंगवस्त्रम् के साथ स्वागत किया।

R. D. Diwedi 


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!