आधार शिला वृद्धाश्रम नैनी में फल वितरण कर मनाया गया प्रधानमंत्री का 73 वां जन्म दिवस


आधार शिला वृद्धाश्रम नैनी में फल वितरण कर मनाया गया प्रधानमंत्री का 73 वां जन्म दिवस

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर आधारशिला वृद्धा आश्रम नैनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिवस 17 सितंबर 2023 रविवार को सैकड़ो से ज्यादा वृद्धों को फल वितरण करके मनाया गया। समस्त बुजुर्गो ने प्रधान मंत्री को स्वस्थ व दीर्घायु होने के लिए भजन कीर्तन के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया। प्रसंग बस यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज प्रवास के समय आधारशिला वृद्धा आश्रम नैनी में निवास करने वाले बुजुर्ग आनंद सरोज श्रीवास्तव को परेड ग्राउंड प्रयागराज में मंच पर बुलाकर गले लगाते हुए भारत के प्रधानमंत्री द्वारा उनका व आश्रम का यथा स्थिति हाल पूछते हुए सम्मानित किया गया था।इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा यमुनानगर प्रयाग राज विभव नाथ भारती, जिला उपाध्यक्ष भाजपा यमुनानगर प्रयागराज संतोष त्रिपाठी, योगेंद्र कुमार, विजय प्रधान, सर्वेश भारतीय, मोहम्मद फरान, राजेंद्र जायसवाल तथा आश्रम के प्रबंधक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव आदि तमाम बुजुर्ग गण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now