प्रमुख शासन सचिव देवस्थान ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण


धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ समय पूरे हो-प्रमुख शासन सचिव

भरतपुर, 21 फरवरी। देवस्थान विभाग के प्रमुख शासन सचिव के.के. पाठक ने देवस्थान विभाग के मंदिरों का कर बजट घोषणाओं में कराए गए कार्यों, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों का मौका निरीक्षण किया। जिला कलक्टर डॉ अमित यादव सहित जिले के अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

प्रमुख शासन सचिव देवस्थान ने किला स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, किला स्थित मदनमोहन जी मंदिर, देवस्थान के स्वामित्व के अन्य मंदिरों के कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। उन्होंने बिहारीजी मंदिर के दर्शन सांयकालीन पूजा में भाग लेकर मंदिर प्रबंधन से भी विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने जिला कलक्टर से बजट घोषणाओं में जिन मंदिरों के जीणोद्धार एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास कार्य किये जा रहे है उनकी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों पर कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए, स्थानीय स्थापत्य कला के अनुरुप सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए।

प्रमुख शासन सचिव देवस्थान ने बिहारीजी मंदिर परिक्रमा पथ, सुरक्षात्मक कार्यों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए किशोरी महल सौन्दर्यकरण कार्य, पनोरमा एवं अन्य कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने किले में पार्कों में किये जा रहे कार्यों के विकास कार्यों की भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें :  हिंदू रत्न राहुल गोयल ने दिया राष्ट्रपति भवन ओर गृह मंत्रालय में दिया ज्ञापन

जिला कलक्टर डॉ. यादव ने विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त प्रतीक जुईकर सहित देवस्थान विभाग एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now