जिला बनते ही बंदियों को शाहपुरा जेल में किया शिफ्ट


25 बंदियो को शाहपुरा लेकर आया पुलिस वाहन जाम में फंसा

शाहपुरा के जिला बनते ही क्षेत्र के बंदियों को अब भीलवाड़ा से शाहपुरा लाने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को भीलवाड़ा से एक पुलिस वाहन में कुल 25 बंदियों को शाहपुरा जेल में शिफ्ट करने के लिए लाया गया। महलों के चैक स्थित उपकारागृह में इन 25 ही बंदियो को शिफ्ट किया गया है। ये सभी बंदी विभिन्न मामलों में विचाराधीन है जो शाहपुरा जिला क्षेत्र के हैं। इससे पूर्व जैसे ही पुलिस वाहन ने शाहपुरा शहर में प्रवेश किया तो त्रिमूर्ति चैराहे पर स्थाई बेरीकेट लगे होने से पहले तो उसे कुंडगेट से बड़ी मुश्किल से अंदर घुसाया गया तथा जैसे ही पुलिस वाहन ने बाजार में प्रवेश किया तो यहां अतिक्रमण ज्यादा होने से जगह-जगह उसे जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। महज 1 किलोमीटर की दूरी पुलिस वाहन को पार करने में 15 से 20 मिनट का समय लग गया इस दौरान पुलिसकर्मी यह कहते हुए भी दिखे कि अब तो शाहपुरा जिला बन गया यहां के लोगों सुधर जाओ।


यह भी पढ़ें :  वन विभाग ने की वाटर पाइंटों पर वन्य प्राणियों के लिए पेयजल व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now