परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा


कुशलगढ़| ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई, जिसका कई जगह स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे मांगलिक भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजबंधु शामिल लोग शामिल हुए उत्साही युवा शोभायात्रा में परशुरामजी के जयकार लगाते चल रहे थे।शोभायात्रा मांगलिक भवन से शुरू होकर सब्जी मंडी, सरदार पटेल मार्ग,गांधी चौक,नहेरू मार्ग,बिहारी मंदिर होते हुए मांगलिक भवन पहुंची। हरेंद्र पाठक ने परशुराम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।समाज संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान किया। भगवान परशुराम अमर हैं, जब तक धरती है, वे विराजमान रहेंगे।मांगलिक भवन पर सामूहिक आरती का आयोजन किया गया।भगवान परशुराम की आरती का लाभ छोटी सरवा निवासी देवू भाई जोशी और मेनारिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्माने लिया।शोभायात्रा में पगड़ी व दुपट्टा पहने युवा,मंगल वेशभूषा में महिलाएं,बैंडबाजे, परशुराम रथ मुख्य आकर्षण रहे।इस शोभायात्रा मे चंद्रशेखर शर्मा,देवुभाई जोशी सरवा,एडवोकेट हरेंद्र पाठक,हरिश्चंद्र जानी,अरुण जोशी,महेश जोशी,पंडित हेमेंद्र पंड्या,अशोक जोशी,अजय जोशी, देवशंकर पंड्या,ललित त्रिवेदी,निखिल त्रिवेदी,राजेश पंड्या,रजनीश ठाकुर,प्रवीण त्रिवेदी महिला शक्ति रेखा जोशी अंबिका पाठक,कुसुम त्रिवेदी,सीमा जानी,प्रीति ठाकुर,मनीषा व्यास,कंचन त्रिवेदी,दीपशिखा त्रिवेदी,सुनीता जोशी, ममता शर्मा,लीना ठाकुर सहित कई महिला शक्ति शामिल थी।

यह भी पढ़ें :  “ट्रेजर हंट” व मदर किड्स एण्ड टेक्नोलॉजी विषय रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now