भगवान श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा


बडोदिया, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। नगर में भगवान के जन्म कल्याणक पर मुनि श्री शुद्ध सागरजी महाराज व क्षुल्लक अकंप सागरजी महाराज के सानिध्य में बडोदिया के मुल नायक भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा पर प्रथम कलश शैलेन्द्र जैन, संजय जैन पुत्र बदामीलाल जैन परिवार तथा द्वितीय प्रतिमा पर कलश पूण्‍यार्जक अनुप जैन, मितेश जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन परिवार ने जलाभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया । जिसके उपरांत श्रीजी को गंधकुटी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकली । शोभायात्रा नई आबादी स्थित दोसी परिवार द्वारा समाज को दान दी गई भूूमि पर पहुंची जहां पर सभी आयोजन हुए । यहां मुनि श्री के चरणो का पक्षालन विमला देवी धर्म पत्नी जयन्तिलाल जैन परिवार ने किया । आयोजन में अनुप जैन व आस्था ने भगवान श्री आदिनाथ संगीतमय पूजन कराई जिसमें पूण्यार्जक परिवारो ने अष्ट द्रव्य चढाकर श्रद्धाभक्ति की । आरती कांतिलाल खोडणिया परिवार द्वारा की गई ।
सांय भगवान की आरती का सौभाग्य संजय जैन पुत्र महिपाल जैन परिवार तथा भगवान को झुला झुलाने का सौभाग्य निकुंज जैन पुत्र सतीष चंद्र जैन परिवार को मिला । संचालन राजेश तलाटी व कमलेश दोसी ने किया ।


यह भी पढ़ें :  प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश जी के तीन दिवसीय मेले को लेकर समीक्षा एवं व्यवस्था बैठक आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now