विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छिवकी में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रयागराज। शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि नंद गोपाल गुप्ता कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में राम लीला ग्राउंड छिवकी रेलवे स्टेशन के पास किया गया। मंत्री द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र में 597 नए आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कोमल और संतोष कुमार सिंह आशा यादव किरन यादव एवं इंदू के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में पार्षदगण के अतिरिक्त अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वर्तिका सिंह ,परियोजना अधिकारी, डूडा, शहर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक आयोजक, डूडा टीम योजनाओं के लाभार्थी व अन्य लोग उपस्थिति रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।