विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित


विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बौंली द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में नगरपालिका स्थित निजी विद्यालयों, राजकीय विद्यालय एवम महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। नगर मंत्री मनीष गुर्जर ने बताया अभाविप जिला संगठन मंत्री पंकज यादव, विभाग संयोजक सीताराम गुर्जर, प्रमोद गौतम, भगवान गुर्जर, अभाविप पूर्व जिला प्रमुख अंसार खलीफा, भारत विकास परिषद महिला सदस्य रेणु मित्तल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेकर विद्यार्थियो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। वक्ताओ ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र को बताते हुए सदेव राष्ट्रहित के बारे में सोचने के लिए विद्यार्थियो को सिख दी गई। उल्लेखनीय है कि अभाविप विवेकानंद जयंती को युवा पखवाड़ा महोत्सव के तहत शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा रही है जिसमे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी के दौरान नगर अध्यक्ष आशीष राजोरा, नगर उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, आदित्य दीक्षित, नरसी गुर्जर सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now