लालसोट 3 जून। भगत सिंह आभामंडल द्वारा पंछी पुकार अभियान के तहत आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संरक्षित पर्यावरण स्वच्छ आभामंडल सप्ताहृ अभियान चलाया जा रहा है।
संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने बताया आभामंडल का यह अभियान गत छह वर्षों से सेवारत हैं। आभामंडल सेवा सप्ताह प्रमुख अतुल शर्मा होदायली ने कहा की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना की अगुवाई में मूक पक्षियों की सेवार्थ सीबीईओ कार्यालय, ब्रह्मकुमारी संस्थान लालसोट, स्टेट बैंक लालसोट कार्यालय में परिंडे लगाए गए। सीबीईओं सत्यनारायण मीना ने आभामंडल के इस अभियान को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया व विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत विषय पर बल दिया।
इस दौरान एसीबीईओ विनोद नौनिहाल, बिहारी लाल, अतुल शर्मा हौदायली, शिव भटवाड़ा, वेदप्रकाश शर्मा, हरकेश मीना, सुनील शर्मा, अविनाश शर्मा, लखन पाटोदिया, राहुल गौतमप्रणय जैन, मयंक शर्मा, वीर जोशी, प्रकाश, निखिल, जय, केशव समेत शिक्षक व आभामंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।