बांग्लादेश में हो रहे महिला अत्याचार और हिन्दू परिवार के साथ अभद्रता करने पर आज काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन


बांसवाड़ा| महिला जिला समन्वय टोली ने कलकत्ता में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या करने और आए दिन बांग्लादेश में हो रहे महिला अत्याचार और हिन्दू परिवार के साथ अभद्रता करने पर आज काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया वार्ड नंबर 2 में माहि सरोवर नगर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें छोटी बच्चियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल भंडारी सहकार भारती जिला संयोजिका कुसुम जोशी दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका साक्षी दक नचिकेता आध्यात्मिक केन्द्र की नगर संयोजिका कल्पना जोशी भारत तिब्बत सहयोग मंच की जिला अध्यक्ष ममता गोयल राजेश्वरी चौधरी रीता नैमा सुनिता सेठ रीता नैमा कृतिका चौबिसा वीणा पुरोहित आरूषि जोशी मुस्कान खत्री राखी कंसारा पिंकी वरमा निर्मला गृहस्थी सुधा तलवाडिया रेखा त्रिवेदी कमलेश कुंवर दीपाली गोयल विभा चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  पत्रकारिता की डगर कठिन, निडरता से आगे बढ़ें - गोपाल शर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now