बांसवाड़ा|पहलगाँव मे आतंक वादियों द्वारा चुन चुन कर हिंदू पर्यटकों पर हमला कर मौत के घाट उतार देने के विरोध मे विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा मशाल जला कर प्रदर्शन किया गया।
शहर गाँधी मूर्ति सर्कल पर विप्र फाउंडेशन के आवहान् पर सनातन धर्मियो ने एकत्र होकर विरोध प्रकट करते हुए पाकिस्तान और आतंक वादियों को एक बताते हुए नारे बाजी की। विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी, जिलाध्यक्ष ललित कुमार जोशी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा. कीर्ति आचार्य, जिला महामंत्री शशि कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव,जिला मंत्री के.के.पड्या, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बरखा जोशी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव पुष्पा व्यास,प्रमिला नागर सहित दीपक जोशी, अरविंद चोबिसा, महेश चोबिसा, राघव वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर मृत आत्माओ की शांति के लिए मौन रखा गया और शांति पाठ किया गया, अंत मे कैलाश जोशी ने उपस्थित जनो के प्रति धन्यवाद प्रकट कर समापन किया।