शिक्षक संघ अम्बेडकर की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में संपन्न

Support us By Sharing

बूंदी 20 मई। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर में संपन्न हुई।
प्रदेश मीडिया प्रभारी व बूंदी जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सभा अध्यक्ष मोड़ा राम कड़ेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य बिंदु वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष से बढ़ाकर 2 वर्ष करने पर विचार मंथन किया गया। बैठक में ज्यादातर पदाधिकारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 वर्ष और बढ़ाने पर सहमति प्रकट की। लेकिन बैठक में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जाटव, राजवीर सिंह भरतपुर और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम माहीच ने संगठन के विधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष ही रखने का सुझाव दिया। बैठक में यह तय किया गया कि जिन जिलों की कार्यकारिणी को एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है उन सभी कार्यकारिणियों को भंग कर संयोजक नियुक्त कर दिए जाएं। 2 जून को आगामी प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। बैठक में बार-बार अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम माहीच, कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, सभाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला सहित जिलाध्यक्षों आदि ने अपने विचार रखे। प्रदेश स्तरीय इस बैठक का मंच संचालन शिक्षक हारून रशीद पठान ने किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!